{"_id":"65c50c6949fd29248903a028","slug":"the-web-of-unipol-and-hoardings-increases-the-problem-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109516-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूनिपोल और होर्डिंग का मकड़जाल, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूनिपोल और होर्डिंग का मकड़जाल, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
शहर में पोल पर लगे होड़िग।संवाद
- प्रचार का माध्यम बना दी गई सड़कें, नहीं ली जाती किसी ने अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूनिपोल और होर्डिंग का मकड़जाल जिले भर की सड़कों पर फैला है। कोई कस्बा और कोई सड़क ऐसी नहीं है, जिस पर अवैध रूप से होर्डिंग न लगी हो। यह होर्डिंग सुरक्षित यातायात के लिए भी खतरा बने हैं। पालिका प्रशासन अब इस अवैध होर्डिंग को चिह्नित करने में जुट गया है।
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास, अंसार टोला, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा सहित विभिन्न स्थानों सहित हाईवे के किनारे होर्डिंग की भरमार है। शहर के करीब-करीब सभी पोल पर होर्डिंग लगी है। इसके जरिये जहां लोग बधाई संदेश दे रहे हैं, वहीं यह प्रचार का माध्यम भी बने हैं। वैसे हाईवे पर यूनिपोल किसी भी सूरत में नहीं लगनी चाहिए। इसके बाद भी जगह- जगह होर्डिंग लगाई गई है।
000000000000000
चालकों का ध्यान भटकने से दुर्घटना की आशंका
प्रशासन यातायात व्यवस्था को लेकर भले ही गंभीर है, लेकिन जगह-जगह लगे होर्डिंग चालकों का ध्यान भटकाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभी दो दिन पूर्व शहर के निवासी दिलीप कुमार का ध्यान होर्डिंग के कारण भटक गया है, जिससे वाहन सहित गिर गए और चोटें आई है।
विज्ञापन
0000000000000000000
शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग को चिह्नित किया जा रहा है। बगैर अनुमति और शुल्क दिए जो होर्डिंग लगे हैं, उन्हें हटवाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद