फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather is harsh, jaundice patients are arriving every day.

Sant Kabir Nagar News: मौसम की बेरूखी, हर दिन पहुंच रहे पीलिया के मरीज

Sun, 28 Sep 2025 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
The weather is harsh, jaundice patients are arriving every day.
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच रते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। बरसात के बाद मौसम की तल्लखी के बीच पीलिया के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 10 से 12 मरीज पीलिया से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में बुखार की शिकायत के साथ ही पीलिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। चिकित्सक उपचार के साथ ही बचाव के तरीके बता रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1100 मरीज ओपीडी में पहुंचे। अधिकतर मरीज बुखार से पीड़ित थे। बच्चों और बड़ों की जांच में पीलिया के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि दूषित जल के सेवन के कारण ही ऐसी बीमारियां फैलती हैं। पीलिया इसमें हावी होता है। ऐसे में बीमारी अपने साथ लेकर आता है। उन्होंने बताया कि रोज 10-12 मरीज पहुंच रहे हैं। बताया कि खानपान में सफाई की जरूरत है। सड़ी गली सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थ से मुंह के जरिये फैलने वाला पीलिया रोग और अन्य बीमारियां हमलावर हैं, बचाव जरूरी है।
विज्ञापन

दूषित पानी, सड़ी-गली सब्जियों का सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता है। इन दिनों ज्यादा संख्या में बच्चे पीलिया से पीड़ित हो रहे हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है। इस समय मौसम भी तल्लख बना हुआ है। सावधानी बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पीलिया के लक्षण
- त्वचा और आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना।
- उल्टी करने का दिल करना या जी मिचलाना।
- पेशाब का रंग पीला होना और शौच का रंग सफेद होना।
- भूख न लगना, थकावट महसूस करना।
----------

बचाव के उपाय

- फिल्टर, आरओ या फिर उबालकर ठंडा किए हुए पानी का ही सेवन करें।
- बासी भोजन, कटे और खुले फल और सब्जियां खाने से परहेज करें।
- बाहर खाते-पीते समय ध्यान रखें कि वहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो।
- अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed