{"_id":"573dfa934f1c1bfd57ac7425","slug":"the-water-continued-to-fill-in-ponds","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरों में पानी भरवाने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरों में पानी भरवाने का सिलसिला जारी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 19 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पोखरों में पानी भरवाने का सिलसिला जारी।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पोखरा और तालाब आदि सूख चुके है। जल स्तर भी काफी नीचे हो गया है। कई जगहों पर पानी की समस्या के चलते जानवर और पक्षी भी बेचैन है। वहीं कुछ ऐेसे भी लोग है जो इन समस्याओं से वाकिफ होने के बाद पोखरों में पानी भरवाने का कार्य शुरू करा दिए है। गुरुवार को खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी पहुंचे और लोगों से बातचीत कर वहा के पोखरों में तीन पंपिंग सेट लगवाकर पानी भरवाने का कार्य शुरू कराया।
वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि यहां के पोखरे में कभी भी पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह पोखरा धोबी घाट के नाम से जाना जाता है। यहां पर धोबी बिरादरी के लोग कपड़ा धुल कर अपनी रोजी रोटी चलाते है। पोखरे में पानी न होने पर उनका जीविकोपार्जन नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में लोगों का सहयोग जरूरी होता है। जीव जंतुओं के लिए पानी जरूरी है। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि गुड्डू पंडित, विजय यादव, रूद्रनाथ मिश्र, विरेंद्र यादव, राजेश पांडेय, विकास सिंह, नीरज राव, अतुल उपाध्याय, अमन पांडेय, मोनू निषाद, अमित यादव, सुभम पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।