{"_id":"667076f31b519175a3086fe6","slug":"the-villagers-of-madpauna-became-furious-due-to-the-instigation-of-big-defaulters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116254-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बड़े बकाएदारों के उकसाने पर उग्र हुए थे मडपौना के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बड़े बकाएदारों के उकसाने पर उग्र हुए थे मडपौना के ग्रामीण
Mon, 17 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। रविवार को मडपौना गांव के लोग उग्र होकर विद्युत संविदा कर्मियों बंधक बनाकर बनाया था। विभागीय जांच में इसके पीछे बड़े बकाएदारों के उकसाने की बात सामने आ रही है।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि विद्युत निगम की टीम गांव में पहुंचकर उन्हीं लोगों के बिजली कनेक्शन को बाधित किया था जो बड़े बकाएदार हैं। बिजली खर्च तो कर रहे हैं लेकिन बकाया जमा नहीं कर रहे। 50,000 से लेकर पांच लाख तक के बकाएदार हैं। जब बड़े बकायेदारों के घर जाकर बिजली बिल जमा करने के लिए कहा गया तो उनको नागवार लगा। उनका कनेक्शन बाधित किया गया तो वह भड़क गए और विद्युत संविदा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए। बिजली निगम के एसडीओ पीपी वर्मा का कहना है कि मडपौना गांव में कमर्शियल के कुछ बकायदार हैं। इनसे वसूली के लिए दबाव बनाया गया तो वह अभद्रता के साथ संविदा कर्मियों से पेश आए।