{"_id":"65e4b3f17f99c0ee7f0aba9f","slug":"the-village-head-who-defended-her-husbands-murder-case-received-a-threat-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110696-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति की हत्या के मुकदमे की पैरवी करने वाली ग्राम प्रधान को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति की हत्या के मुकदमे की पैरवी करने वाली ग्राम प्रधान को मिली धमकी
Sun, 03 Mar 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
- प्रधान पति की हत्या के बाद उपचुनाव में बनी थीं प्रधान
-कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया
- हत्यारोपी के परिजनों पर लगा जानमाल की धमकी देने का आरोप
- 29 जून 2023 को रंजिशन पूर्व प्रधान की हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के नौहट के प्रधान पति की हत्या के मुकदमे की पैरवी करने वाली महिला ग्राम प्रधान को धमकी देने का मामला सामने आया। प्रधान पति की हत्या के बाद ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में पत्नी प्रधान बनी थीं। प्रधान ने हत्यारोपी के परिजनों पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
नौहट ग्राम पंचायत के प्रधान कौशल कुमार चौधरी को 29 जून 2023 को रंजिशन गांव के हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, परमात्मा चौधरी अपने चार साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में कौशल किशोर की पत्नी प्रमिला ग्राम प्रधान चुनी गईं। इसके बाद से ही वह पति के हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रही हैं। इससे नाराज हत्यारोपियों के परिजनों ने मुदकमे की पैरवी करने पर उनको जानमाल की धमकी दी।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि नौहट निवासी प्रमिला चौधरी ने दिए तहरीर में बताया कि वह लोग आए दिन उनको मुकदमे की पैरवी करने से रोकते और धमकी देते हैं। 14 फरवरी को वह मुकदमे की पैरवी करने न्यायालय गई हुई थीं। विपक्षी सुरेंद्र चौधरी व सिकंदर चौधरी पुत्र परमात्मा चौधरी उनको अपशब्द कहते हुए मुकदमा उठा लेने की धमकी दिए। प्रधान प्रमिला का आरोप है कि विपक्षी उनके भाई और पिता को बाहर आने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए लगातार कोर्ट में पैरवी कर रही हूं। जिससे विपक्षी परेशान हैं। विपक्षियों को लग रहा है कि उन्हें सजा मिलेगी, इसे लेकर विपक्षी खार खाए हैं। और धमकी दे रहे हैं कि ज्यादा पैरवी मत करो नहीं तो बेटे समेत मुझे भी मार देंगे। मैं धमकियों से डरने वाली नहीं हूं। पैरवी कर हत्यारों को सजा दिलाउंगी।
- प्रमिला चौधरी, ग्राम प्रधान, नौहट
प्रधान कौशल कुमार चौधरी के हत्यारोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिली है जिसके आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपी व उनके परिजनों की जो भी बेनामी व अपराध से अर्जित संपत्ति है उसको जल्द से जल्द गैंगस्टर के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी