फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The utensils business flourished due to increased demand during the wedding season.

Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़ी मांग तो चमक उठा बर्तन कारोबार

Fri, 28 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The utensils business flourished due to increased demand during the wedding season.
बर्तन की दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करते हुए लोग । संवाद
संतकबीरनगर। सहालग (शादी-ब्याह) के सीजन में बर्तन बाजार में रौनक दिख रही है। लोग स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन, परात, कुकर और कढ़ाई आदि की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों का पीतल और तांबे के बर्तनों पर पूरा जोर है। कारण यह है कि ये बर्तन शुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन

बढ़ती मांग के चलते व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मंगलवार को नगर के विभिन्न बर्तन दुकानों पर लोग खरीदारी में व्यस्त दिखाई दिए। इस बार बाजार में डिजाइनर डिनर सेट, कप-प्लेट और शोवर क्रॉकरी की मांग में भी इजाफा हुआ है। ग्राहक आधुनिक और आकर्षक डिजाइनों की क्रॉकरी को विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बर्तन व्यवसायी विजय ने बताया कि वर्तमान में फूल के बर्तन 750 से 900 रुपये, एल्युमिनियम के बर्तन 450 रुपये, स्टील के बर्तन 200 रुपये और नॉन-स्टिक बर्तन 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहालग के दौरान फूल और स्टील के बर्तनों की मांग सबसे अधिक है। वहीं तांबे के बर्तनों की भी मांग तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के अनुसार मंगवाए बर्तन : बर्तन व्यवसायी राकेश सिंह बताते हैं कि इस समय शादी का समय शुरू हो गया। शादियों में बर्तन देना काफी शुभ माना जाता है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बर्तन मंगवा लिए गए हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। स्टील का टब, परात, फूल का लोटा, कटोरा आदि शुभ माने जाते हैं। इनकी जमकर बिक्री भी हो रही है।

बर्तन की दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करते हुए लोग । संवाद

बर्तन की दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करते हुए लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed