फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The uncle of the relationship was murdered in relation to his mother

मां से संबंध में रिश्ते के चाचा का किया कत्ल

Sat, 02 Nov 2019 05:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
The uncle of the relationship was murdered in relation to his mother
संतकबीरनगर के नेहिया खुर्द में युवक की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : KHALILABAD
मां से संबंध में रिश्ते के चाचा का किया था कत्ल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव में आईटीबीपी के सहायक उपनिरीक्षक के बेटे अश्वनी सिंह की हत्या में आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी बेटे ने मां से संबंध की वजह से रिश्ते के चाचा की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी आईटीबीपी में सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह के 26 वर्षीय इकलौते बेटे अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह की सिर में पत्थर से प्रहार कर गुरुवार की रात हत्या कर दी गई थी। अश्वनी के पिता राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार देवेंद्र सिंह, पत्नी संजू सिंह और बेटे विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शनिवार को एसएसआई सुभाष मौर्या ने टीम के साथ नेहिया खुर्द गांव से आरोपी संजू सिंह और बेटे विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी विशाल सिंह ने बताया कि अश्वनी सिंह रिश्ते में चाचा थे। कुछ समय से अश्वनी ने मां से संबंध स्थापित कर लिया था। मां से मोबाइल पर बातचीत भी करते थे। घटना की शाम भी मां की मोबाइल से बातचीत की थी। उसने मां का मोबाइल छीन लिया था। इस बात की शिकायत करने पहले वह अश्वनी की मां के पास गया, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई थी। बाद में उसकी मुलाकात अश्वनी से हुई तो हाथापाई शुरू हो गई। मौका पाकर उसने पत्थर से अश्वनी के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि अश्वनी की 28 नवंबर को शादी होनी थी। मां-बेटे को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार आरोपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed