{"_id":"591de4f64f1c1bd529f242a4","slug":"the-traders-surrounded-the-mandi-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मंडी सचिव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मंडी सचिव को घेरा
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 18 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मंडी सचिव का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी में सड़कों पर फैले जलजमाव व उससे उठ रही दुर्गंध से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को भाजपा नेता श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में मंडी सचिव का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी सचिव पर उपेक्षा का आरोप लगाया और मंडी परिसर की सफाई की मांग की।
भाजपा नेता ने कहा कि मंडी परिसर में काफी गंदगी है। सड़कों पर पानी पसरा हुआ है। जिससे दुर्गंध उठ रही है और व्यापारियों का रहना मुहाल हो गया है। परिसर में जल जमाव के चलते फुटकर व्यापारी अपनी दुकानें कहा पर लगाएंगे। मंडी परिसर की कभी भी सफाई नहीं कराई जाती है। सिर्फ व्यापारियों से टैक्स लिया जाता है और सुविधा नहीं दी जाती है। मंडी परिसर में न तो शौचालय है और न ही हैंडपंप है।
व्यापारियों को शौच आदि के लिए बाहर जाना पड़ता है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। इसके लिए कई बार व्यापारियों ने मंडी के अधिकारियों से सुविधाएं बढ़ाने की मांग की, पर उस पर ध्यान नहीं दिया गया। व्यापारी माशा अल्लाह ने कहा कि सुविधा देने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। हम लोग मंडी को पूरा टैक्स देते है, पर सुविधा नहीं मिलती है। मंडी परिसर में दुकान लगाना इस समय खतरे से खाली नहीं है। परिसर में इतनी गंदगी है कि हर तरफ दुुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन
जिससे गंभीर बीमारी फैल सकती है। मंडी सचिव अमित गुप्त का कहना था कि मंडी परिसर में नाली, सड़क, शौचालय, हैंडपंप आदि के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही कुछ कार्य हो सकता है। व्यापारियों की समस्याओं को जल्द ही दूर करा दिया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप कुमार, लवकुश, विरेंद्र, महेंद्र, संतोष, ईश्वर चंद चैतू, सलीम, जितेंद्र, रईस, वशीउल्लाह, गोलू, राजकुमार, अश्वनी चौरसिय, अनिल पासवान, राजन यादव, अनूप चौरसिया समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।