{"_id":"6839ef581f722e62bd0b1f7e","slug":"the-track-got-stuck-along-with-the-proposal-of-road-widening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133396-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क चाैड़ीकरण के प्रस्ताव के साथ पटरी भी अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क चाैड़ीकरण के प्रस्ताव के साथ पटरी भी अटकी
Fri, 30 May 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद -धनघटा मार्ग केरमुआ चौराहा पर नहीं बनी पटरी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग-न्यौरी मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है, लेकिन यह योजना अभी अधर में अटकी हुई है। इसके इंतजार में इलाहाबाद, आजमगढ़, वाराणसी और पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले इस मार्ग पर पटरियां नहीं बनाई गई।
नतीजा यह हुआ कि पटरी न बनने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर दो पहिया वाले वाहन फिसल जाते हैं। बरसात के समय में इस मार्ग पर लोगों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
खलीलाबाद-धनघटा-न्यौरी मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा करीब तीन पहले वर्ष 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। इसके लिए सर्वे हुआ। इसके डीपीआर तैयार करने के लिए दो एजेंसियों को लगाया गया, लेकिन आपसी खींचतान में डीपीआर समय से तैयार नहीं हो सका। बाद में डीएम के हस्तक्षेप के बाद डीपीआर तैयार हुआ और शासन को भेजा गया है। इसके मुताबिक यह सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होनी है, जबकि वर्तमान में यह सड़क सात मीटर चौड़ी है।
विज्ञापन
इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए अभी तक शासन से बजट नहीं मिल सका है, जिसके कारण सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अधर में अटका हुआ है। सड़क के चौड़ीकरण की आस में इस मार्ग की पटरियों का भी निर्माण नहीं हुआ है। जिसके कारण इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दो पहिया वाहन पटरी पर उतरने के बाद उन्हें सड़क पर चढ़ने के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
आने वाले दिनों में जब बरसात का मौसम शुरू होगा तो लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती है। इस मार्ग से सफर करने वाले सुरेंद्र यादव, केशरी लाल आदि ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही पटरियों का निर्माण कराया जाए, ताकि धनघटा, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, प्रयागराज, बनारस की राह आसान हो सके।