फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The third phase of the campaign for special communicable diseases was launched.

Sant Kabir Nagar News: विशेष संचारी रोग के तृतीय चरण के अभियान का हुआ शुभारंभ

Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The third phase of the campaign for special communicable diseases was launched.
सीएमओ कार्यालय पर संचारी रोग अ​भियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते अति​थि-स्रोत सीएमओ कार्य
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को विशेष संचारी रोग के तृतीय चरण के अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने जागरूकता वाहन को रवाना किया। इसके साथ ही बीमारियों को दूर भगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच से 31 अक्तूबर तक चलाया जाना है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार, आईएलआई, क्षयरोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, कुपोषित बच्चों की पहचान, दस्त रोग के लक्षण युक्त बच्चों की पहचान करते हुए उन्हें ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, जलजनित बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। अभियान के दौरान दस्त, डेंगू, मलेरिया, एईएस व अन्य मौसमी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर सीएमओ डाॅ. वीपी पाण्डेय, एसीएमओ डॉ. रामरतन, डॉ. आरपी मौर्य, राकेश कुमार, शशिचंद पांडेय, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed