{"_id":"66cb72a34f2fa9e4f4091f26","slug":"the-thieves-searched-the-house-after-capturing-the-couple-in-their-room-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119731-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दंपती को कमरे में कैद का चोरों ने घर को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दंपती को कमरे में कैद का चोरों ने घर को खंगाला
Sun, 25 Aug 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
- दो लाख नकदी और कीमती गहने उठा ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के मलौली गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोर मकान में घुसकर कमरे में सो रहे दंपती के कमरे को बाहर से बंद कर दो लाख रुपये नकद व सोने और चांदी का जेवर उठा ले गए।
मलौली गांव निवासी अखिलेश स्वर्गीय जयप्रकाश का कहना है कि अपने घर पर वह और उनकी पत्नी निवास करते हैं। शनिवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में जाकर दोनों लोग सो गए। उसके बाद रात में अज्ञात चोर दरवाजे पर लगा ताला को तोड़कर मकान में घुस गए। जिस कमरे में पति-पत्नी सो रहे उसे कमरे को बाहर से बंद कर दिए। उसके बाद घर की अलमारी और बॉक्स को तोड़कर दो लाख रुपये नकद सोने और चांदी का जेवर उठा ले गए।
सुबह जब पति पत्नी कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजे को खोलने का प्रयास किए तो बाहर से बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुला। जोर-जोर शोर मचाए पड़ोस के लोग दौड़ कर पहुंचे और कमरे को खोले। बाहर निकले तो देखा कि मकान के सभी दरवाजा पर लगा ताला तोड़ा गया था और फाटक खुले थे।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि दो लाख एक व्यक्ति से कर्ज लेकर दूसरे व्यक्ति का कर्ज चुकता करने के लिए रखे थे। जिसे चोर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच प्रडताल शुरू कर दी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में इस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।