फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team will summon the accused doctors for investigation

Sant Kabir Nagar News: आरोपी चिकित्सकों को जांच के लिए तलब करेगी टीम

Thu, 26 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The team will summon the accused doctors for investigation
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में कूल्हे का ऑपरेशन कराने आए युवक की मौत के मामले में गठित तीन सदस्यीय टीम आरोपी चिकित्सकों को जांच के लिए तलब करेगी। इधर, मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है लेकिन वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में महुली क्षेत्र के कालीजगदीशपुर निवासी अजय चौधरी (38) कूल्हे का ऑपरेशन कराने आए थे। ऑपरेशन के बाद वह वार्ड में गए तो कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके साथ ही ऑपरेशन के नाम पर 16 हजार रुपये घूस लेने का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा प्रिजर्व कर दिया गया था।
विज्ञापन

इधर, सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम हड्डी रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के चिकित्सक का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें तलब करने की रूपरेख तय की है। आखिर में अजय चौधरी की मौत में किसकी लापरवाही है यह पता चल सके। इधर, अजय चौधरी की पत्नी ने शिवानी चौधरी का कहना है कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। जबकि कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ऑपरेशन में शामिल दोनों चिकित्सकों को जांच के लिए तलब किया जाएगा। टीम को निर्देश दिया गया है कि हर पहलुओं की जांच करें। जिससे की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed