फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team that went to measure the school returned after facing protest

Sant Kabir Nagar News: स्कूल की पैमाइश करने गई टीम विरोध पर लाैटी

Sat, 12 Apr 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The team that went to measure the school returned after facing protest
मरियांवा परिषदीय स्कूल की पैमाइश करने गए राजस्व कर्मियों को रोकने के लिए स्कूल गेट पर धरने पर ब
सेमरियांवा/लोहरौली। एसडीएम के आदेश पर सेमरियांवा स्थित जूनियर हाईस्कूल की जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीण स्कूल गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कोशिशें नाकाम होने के बाद टीम को बिना पैमाइश किए ही वापस लौटना पड़ा। दो वर्ष में यह तीसरी बार है जब राजस्व टीम स्कूल की जमीन के पैमाइश के लिए गई और ग्रामीणों के विरोध के बाद उसे लौटना पड़ा। जूनियर हाईस्कूल सेमरियांवा की जमीन को लेकर एसडीएम न्यायालय में बगेदू बनाम सरकार का वाद चल रहा है। न्यायालय ने भूमि की पैमाइश का आदेश दिया। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक राम अजोर, ज्ञान चंद्र भारती, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेम बहादुर और लेखपाल अमरेंद्र शाही, दुर्गेश, राघवेन्द्र यादव, राधेश्याम जायसवाल व अन्य शनिवार को स्कूल की जमीन की पैमाइश के लिए पहुंचे। न्यायालय में वाद दाखिल करने वाले पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन स्कूल की जमीन में समाहित है। पैमाइश कर उनकी जमीन उन्हें सौंपी जाए।
विज्ञापन

तीसरी बार हुआ राजस्व टीम का विरोध : राजस्व की टीम इसी जमीन की पैमाइश के लिए दो बार जा चुकी है। एक बार जनवरी 2023 और दूसरी बार जून 2024 में टीम गई थी। तब भी गांव के लोगों ने टीम का विरोध किया था। तब भी टीम को वापस लौटना पड़ा था। शनिवार को तीसरी बार राजस्व टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed