फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team returned without installing the smart meters.

Sant Kabir Nagar News: बिना स्मार्ट मीटर लगाए लौटी टीम

Tue, 13 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The team returned without installing the smart meters.
छितही में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ग्रामीणों से जद्दोजहद करती बिजली निगम की टीम-संवाद
धनघटा। बिजली उपकेंद्र हरिहरपुर से जुड़ी ग्राम पंचायत छितही में सोमवार को एसडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम और पुलिस बल को बगैर स्मार्ट मीटर लगाए ही लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने एक महीने की मोहलत मांगी। निगम की टीम ने उनकी बात मान ली।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर विद्युत निगम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सोमवार को एसडीओ मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत टीम छितही गांव पहुंची। उपभोक्ताओं ने मीटर लगवाने से इन्कार कर दिया। घंटों वार्ता चली। ग्रामीणों ने कोर्ट के आदेश की काॅपी लाकर देने की बात कही। गांव के लोगों ने लिखित रूप से एक महीने की मोहलत मांगी। कहा कि इसके बाद वह लोग लगवा लेंगे। टीम ने उनकी मांग को मान लिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के अलावा अवर अभियंता सुनील कुमार यादव, अवर अभियंता विजिलेंस विक्रांत सिंह, सर्किल इंचार्ज राज कुमार मौर्य, अजित कुमार जायसवाल, शिव कुमार, दिलीप, प्रेम कुमार, सुहेल अहमद, ओमजी, राकेश, श्रवण कुमार, हसन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed