फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team collected samples of khoya and paneer.

Sant Kabir Nagar News: टीम ने खोआ और पनीर का नमूना लिया

Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The team collected samples of khoya and paneer.
सेमरियावां में खाद्य पदार्थों की जांच करती टीम-स्रोत खाद्य टीम
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो सतीश कुमार के निर्देशन में नवरात्र, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान खोआ और पनीर के एक-एक नमूने संग्रहित किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि सेमरियावां कस्बा स्थित फिरोज स्वीट्स से एक खोआ का नमूना और मनोज कुमार पनीर आपूर्तिकर्ता से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया है। इस प्रकार कुल दो नमूने संग्रहित किए गए हैं। संग्रहित सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों की दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed