फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The teachers did not arrive on time...the children kept waiting.

Sant Kabir Nagar News: समय से नहीं पहुंचे अध्यापक...बच्चे करते रहे इंतजार

Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The teachers did not arrive on time...the children kept waiting.
शिक्षकों के न आने से छपरा मगरबी स्कूल के सामने सुबह 9 बजे खड़े बच्चे । संवाद
रोसया बाजार। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार तरह-तरह की सुविधाएं मुहैया करा रही है। बच्चों के लिए भोजन, कपड़ा, कापी, किताब, जूता, मोजा से लेकर योग्य अध्यापक की तैनाती कर रही है। इसके बावजूद, स्कूलों में अध्यापक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह शिक्षा क्षेत्र पौली के माॅडल स्कूल छपरामगर्वी में 8:45 बजे विद्यालय गेट पर पहुंचे बच्चे विद्यालय खुलने और अध्यापक के आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान 9 बजे रसोइया ने ताला खोला। लेकिन, कोई अध्यापक नहीं पहुंचा था। जबकि, विद्यालय खुलने का समय ही 9 बजे है। अध्यापक के न आने से पठन पाठन का काम शुरू नहीं हुआ। जबकि बच्चों ने बताया कि आज से सर जी परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन

वहीं, बच्चों ने यह भी बताया कि बड़े वीर बहादुर सर लेट आते हैं, लेकिन और सर लोग 9 बजे तक आ जाते हैं। आज कुछ लेट हैं, आते ही होंगे। वहीं बच्चे भी कम ही आए थे। उसी दौरान 9.18 बजे पहुंचे सहायक अध्यापक यूनुस और आजम ने बताया कि हमारे यहां पंजीकृत बच्चों की संख्या 100 है। आज मौखिक परीक्षा है ठंड की वजह से थोड़ा लेट हो गया अभी बच्चे आ जाएंगे। विद्यालय में बिना ड्रेस के पहुंचे बच्चों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे विद्यालय में 35 बच्चों का ही डीबीटी का पैसा आया है। शेष बच्चों के डीबीटी का डिमांड लगाया गया है, अभी तक पैसा नहीं आया है। वहीं प्रधानाध्यापक काफी देर तक नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि यदि समय से विद्यालय पर अध्यापक नहीं पहुंचते हैं या पठन पाठन में कोई शिकायत मिलती है तो शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। ऐसे में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed