{"_id":"56f6d3a24f1c1b602ff14e18","slug":"the-sub-station-has-nathangr-uerjeekrit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगर उपकेंद्र को ऊर्जीकृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथनगर उपकेंद्र को ऊर्जीकृत किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
शुभारंभ किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन ने जनपद वासियों को होली का तोहफा दिया है। विभाग ने जिले के दक्षिणी क्षेत्र में निर्मित 132/33 केवी उपकेन्द्र नाथ नगर को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की संभावना है।
विद्युत प्रेषण खंड बस्ती के अधिशासी अभियंता आर.बी. सिंह ने बताया की विजन 2016 को दृष्टिगत रखते हुए 132 केवी नाथनगर लिलो(लाइन इन और लाइन आउट) लाइन को चालू कर दिया गया। पुन: नाथनगर उपकेन्द्र के 20 एमवी के ट्रांसफार्मर को नो लोड पर उर्जीकृत कर दिया गया है।
इस व्यवस्था से 33 केवी पोषकों के निर्माण के बाद जनपद के दक्षिणी इलाके को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी एवं गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। अधिशासी अभियंता ने जनपद के प्रशासन का एवं कृषकों को धन्यवाद किया। साथ ही हिदायत भी दी की उक्त लाइन के नीचे किसी प्रकार का निर्माण न करें न ही किसी टावर को छूने या चढ़ने का प्रयास करें। यह विद्युत स्पर्शाघात का कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि इससे शहर की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा, क्योंकि यहां ओवर लोड कम हो जाएगा।