फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The stadium complex is being raised by adding soil.

Sant Kabir Nagar News: ऊंचा हो रहा खेल मैदान, अभ्यास करना होगा आसान

Sun, 15 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
The stadium complex is being raised by adding soil.
स्टेडियम परिसर को मिट्टी डाल कर किया जा रहा ऊंचा 
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए पूरे परिसर को ऊंचा किया जा रहा है ताकि बरसात में पानी न लगे। परिसर में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। मई तक पूरा परिसर ट्रैक के साथ तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना 2010 में हुई थी। उस समय परिसर में दौड़ के लिए ट्रैक, बास्केटबॉल ट्रैक समेत अन्य मैदान बनाए गए थे। लेकिन परिसर नीचा होने के चलते बारिश होने पर पानी जमा हो जाता था। जिसकी वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती थी। समस्या जानने के बाद डीएम ने परिसर को बेहतर बनाने की पहल की। इसके बाद मिट्टी डालकर परिसर ऊंचा करने और चारो ओर नाली बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

धन का आवंटित होने के बाद परिसर में मिट्टी डालने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसे बराबर कर क्रिकेट का पिच, दौड़ के लिए ट्रैक, हैंडबाॅल के लिए ट्रैक, बास्केटबाॅल के लिए ट्रैक आदि का निर्माण होगा। इससे खिलाड़ियों का बेहतर अभ्यास करने में आसानी होगी। बास्केटबाॅल के खिलाड़ी जयकरन, आदित्य ने बताया कि ट्रैक काफी खराब था, जिसकी वजह से अभ्यास करने में दिक्कत हो रही थी। अब नया ट्रैक बनेगा तो अभ्यास करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही बैडमिंटन के लिए अलग से ट्रैक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटस्टेडियम परिसर को ऊंचा किया जा रहा है ताकि पानी न लगे। मिट्टी डालने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। मई माह तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कत नहीं होगी।

- दिलीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed