फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The SP and the police team were honored for exposing the theft.

Sant Kabir Nagar News: चोरी के पर्दाफाश के लिए एसपी समेत पुलिस टीम को किया सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The SP and the police team were honored for exposing the theft.
कोपेश्वर नाथ मंदिर कोपिया में एसपी को सम्मानित करते लोग-स्रोत आयोजक
तिघरा। 28 दिसंबर को हुई बूंदीपार में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाओं के पर्दाफाश भी किया था। मंगलवार को कोपेश्वर नाथ मंदिर कोपिया में पुलिस सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शंकर पाठक व अविनाश त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ एसपी संदीप कुमार मीणा, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह व चोरी के खुलासे में शामिल एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा कि हमारी टीम ने अपना कार्य करते हुए अपराधियों को पकड़ा है। जनता के समर्थन मिलने से पुलिस का उत्साहवर्धन होता है, साथ ही कार्य करने में हौसला भी बढ़ता है। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की और कहा कि पुलिस ने समय से चोरों को पकड़कर अपराधियों पर अंकुश लगाया है। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर मानसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष राजू भारती, आंसू पाठक, अविनाश त्रिपाठी, गणेश मिश्रा, डंपी मिश्रा, सूरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed