फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The sins of many births are destroyed by reciting the story of Shri Ram: Acharya Vinay

श्रीराम कथा के रसपान से कई जन्म के पाप होते हैं नष्ट : आचार्य विनय

Mon, 09 Dec 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The sins of many births are destroyed by reciting the story of Shri Ram: Acharya Vinay
नाथनगर ब्लाॅक के भिटहां में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन
विज्ञापन


संतकबीरनगर। नाथनगर क्षेत्र के भिटहां में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा में कथावाचक आचार्य विनय ओझा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के स्मरण और कथा के रसपान से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं। सभी पापों से मुक्ति मिलती है। कथा वाचक ने कहा कि गंगा में स्नान करने से मन स्वच्छ होता है। संतों का समाज चलता फिरता प्रयागराज है। इनके सत्संग सुनने को मिल जाएं तो सारे कष्ट और दोष दूर हो जाते हैं।
आचार्य विनय ओझा ने मां ब्रह्मचारिणी का स्मरण कर शिव बरात की कथा सुनाई। कहा कि नारद को जैसे ही पता लगा कि राजा हिमाचल के घर पार्वती का जन्म हुआ है, तो वह राजा के पास पहुंच गए। नारद ने जगतजननी को प्रणाम किया। इसके बाद राजा को बता दिया था कि पार्वती तपस्या करें तो भगवान शंकर प्राप्त हो सकते हैं। राजा चाहते थे कि बेटी के जीवन में कोई कष्ट नहीं आए, वह बेटी की उम्र का वास्ता देकर नारद को मनाने लगे।
विज्ञापन

कथा व्यास ने शिव और पार्वती के विवाह से जुड़े सभी प्रसंग सुनाए। शिवजी की जटाओं का मुकुट बनाकर सांपों का मौर सजाया गया। शिवजी ने सांपों के ही कुंडल व कंगन पहनें। शरीर व विभूति रमाई और वस्त्र की जगह बाघ का खाल लपेटकर बरात लेकर पहुंचे। भगवान शिव के इस रूप में देखने के लिए अनेक देवी-देवता पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, मायाराम पाठक, अनिल मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed