फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Shiva temple echoed with the chants of Har-Har Mahadev.

Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Tue, 13 Aug 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temple echoed with the chants of Har-Har Mahadev.
-तामेश्वरनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
विज्ञापन


- ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भी रही भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। सावन के सोमवार को ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए लंबी लाइनों में लगे शिवभक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते रहे। ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शिव की पूजा-आराधना की।

जिले के लोगों के आस्था का केंद्र तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सावन के चौथे सोमवार को शिव भक्तों की भीड़ रही। सरयू नदी से जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचे कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में स्थित पोखरे के किनारे तक लगी शिवभक्तों की लंबी कतार को संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने शिव के जलाभिषेक के बाद धूप अगरबत्ती जलाया। साथ ही परिसर में लगे मेले का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित सिद्धेश्वरनाथ, बेल्डुहा और निबिअहवा पोखरा शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

भंगेश्वरनाथ मंदिर में चढ़ाया जल
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुलिस भी मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही। क्षेत्र के बुंदीपार, परतिया, मेडरापार, बरईपार, बेलहसा, भडारी, पकड़िया, शनिचरा समेत आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु जलाभिषेक करके अपनी मनौतियां पूरी होने के लिए पूजन-अर्चन कर रहे थे। बखिरा चौकी के पुलिसकर्मी भी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिरों में पूजा कर मांगी मुरादें
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के शिव मंदिरों में सोमवार को जलाभिषेक के लिए भोर से ही लोग उमड़ पड़े। बाबा कुबेर नाथ शिव शक्ति धाम मोहम्मदपुर, शंकरपुर में धनेश्वर महराज, पौली के कंकडेश्वर नाथ सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में जलाभिषेक कर सुख-समृदि की कामना की। आचार्य जिलाधीश पांडेय ने कहा कि सावन में शिव की उपासना का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर विजय पाण्डेय, सुनील सिंह, सुभाष चन्द्र, रामजग यादव, लल्लन यादव, नरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed