फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The security model trains depicted

ट्रेनों की सुरक्षा मॉडल में दर्शायी

Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। अलग-अलग तरह की करीब चार सौ लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी को देखकर वहा पहुंचने वाले हर किसी की निगाहे टिक गई। विद्यार्थियों के हुनर को सभी ने सराहा। आईजी जोन पीसी मीणा और अपर आयुक्त भोलानाथ मिश्र ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

 आई जी पीसी मीणा ने कहा कि आज के नौनिहाल कल के भारत के भविष्य है। दुनिया के विकसित देशों में वैज्ञानिक, अभियांत्रिक, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोगों द्वारा योगदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के विविध पक्षों से संबंधित अपने मॉडल में अपनी मौलिक सोच को प्रकाशित किया है।
 अपर आयुक्त बस्ती मंडल भोलानाथ मिश्र ने कहा कि भ्रूण हत्या, पर्यावरण, संरक्षण, दहेज प्रथा  जैसी ज्वलंत  समस्याओं को अपने रंगोली प्रतियोगिता का विषय बनाकर छात्र छात्राओं ने समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया है। जो एक सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान पांच हजार छात्र छात्राओं द्वारा भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी  जिसमे थर्मल पावर प्लांट, टेस्ट ट्यूब बेबी, ग्रामोफोन, ग्रैफिन, मार्डन  सिटी परियोजना, ट्रेन सेफ्टी आदि प्रदर्शित किए गए।

 छात्रों द्वारा कुल चार सौ मॉडल तैयार किए गए थे। साथ ही साथ समाज के विभिन्न  विषयों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से निर्मल भारत स्वच्छ  भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, लड़की योग पर आधारित रंगोली, मेड इन इंडिया  जैसे दो सौ रंगोलियां तैयार की गयी थी।

जिसका आईजी ने अवलोकन किया और थर्मल पावर प्लांट, मार्डन सिटी परियोजना की प्रदर्शनी की सराहना की। इससे पूर्व आईजी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 संस्था के सचिव वैैभव चतुर्वेदी ने आईजी और अपर आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया। प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने अंग वस्त्र पदान किया। संरक्षक विनय चतुर्वेदी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


 इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, डीसी पांडेय, राजेश पांडेय, पीयूष राय, शैलेष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed