फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The secretaries ignored the orders of the ADO Panchayat.

Sant Kabir Nagar News: एडीओ पंचायत के आदेश को सचिवों ने किया दरकिनार

Thu, 14 May 2026 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The secretaries ignored the orders of the ADO Panchayat.
सेमरियावां। ब्लाॅक में बिना बिजली कनेक्शन लिए गांवों में दिन-रात स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। इसे लेकर एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने 20 अप्रैल को पत्र जारी कर गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों की संख्या, कनेक्शन आदि का दो दिन में जवाब मांगा था, लेकिन 24 दिन बीत चुके हैं, अभी तक सचिवों ने कोई विवरण नहीं दिया है। एडीओ पंचायत के आदेश को सचिवों ने दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन


सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में 183 राजस्व गांव हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि का अधिकतर हिस्सा स्ट्रीट लाइट पर व्यय किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने से पहले विद्युत निगम से वैध विद्युत कनेक्शन लिया नहीं गया, जबकि पंचायती राज निदेशक ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनियों से स्ट्रीट लाइट लेकर ग्राम पंचायत में कनेक्शन लेने के बाद लगवाया जाए। पंचायत विभाग के अधिकारियों को मिली इन ब्रांडेड कंपनियों से सामान न लेकर अपनी मनमानी की। अधिकतर प्रधानों ने गांव व बाजारों की मुख्य सड़कों और गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई। ग्राम पंचायत ने वैधानिक तरीके से बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है, फिर भी लाइट लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बिना कनेक्शन स्ट्रीट लाइट, गांव की गलियों, चौराहों, सामुदायिक शौचालय व पंचायत घरों में दिनों रात जल रही हैं, इससे बिजली निगम को नुकसान हो रहा है।
एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने पत्र जारी कर जिन ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, बिजली कनेक्शन है या नहीं, सत्यापन करने का निर्देश सचिवों को दिया। साथ ही कहा कि एक प्रारूप पर स्ट्रीट लाइट की संख्या, स्थल, कनेक्शन विवरण दिया जाए। सचिवों को दो दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अब इस आदेश के 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन एक भी सचिव ने विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। कुल मिलाकर सचिवों की मनमानी एडीओ पंचायत के आदेश पर भारी पड़ रही है।


0000000

ग्राम पंचायतों में लगी स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन की स्थिति, स्थल, संख्या आदि का विवरण सचिवों से मांगा गया है। अभी तक नहीं मिला है। फिर रिमांइडर पत्र जारी किया जाएगा। ग्राम सचिवों की हीलाहवाली नहीं चलेगी। अब लापरवाही बरती गई तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-राधेश्याम चौधरी, एडीओ, पंचायत सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed