फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The second day continued movement of workers

दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलन

Thu, 09 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The second day continued movement of workers
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विकास खंड सेमरियावां के जातेडीहा दुबौलिया के ग्राम प्रधान  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य कर्मियों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों विकास भवन गेट पर तालाबंदी कर दिया था। इससे कोई भी अधिकारी विकास भवन के अंदर नहीं जा पाए। अधिकारियों के चैंबर में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी नेताओं ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। 
विज्ञापन

ग्राम्य  विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुुमार यादव ने कहा कि सेमरियावां के सहायक लेखाकर और बीडीओ के साथ अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान और अन्य पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने  समर्थकों के साथ असलहा लेकर घूूम रहे और विभिन्न माध्यमों से धमकी दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर ली जाती है  तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार कर्मचारियों के साथ अभद्रता की शिकायत मिली रही है। जिसे कर्मचारी संगठन बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों के कर्मचारी  अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों में हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में  संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय, चंद्रप्रकाश प्रजापति, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार गौड़, बंडूलाल, अशोक कुमार, चंद्रप्रकाश, हीरालाल, अनिल कुमार सिंह, शंभूनाथ, सूदर्शनराम, प्रवीण कुमार चौधरी, दीप श्रीवास्तव, चेतराम,  अनिल सिंह, लालचंद्र चौहान, उदयराज यादव, ध्रुवचंद्र कन्नौजिया, परमहंस  गौतम, गणेश प्रसाद यादव, विवेक कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता,  राधेश्याम, कुलदीप कुमार मौर्य, संतीशचंद्र श्रीवास्तव, केशव सहाय, प्रदीप कुमार पांडेय,  राजेश कुमार, शफीक अहमद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं हुआ कार्य
 राज्य कर्मचारियों के हड़ताल के चलते विकास भवन में दूसरे दिन भी काम काज नहीं हुआ। समाज कल्याण विभाग, विकलांग विभाग समेत अन्य विभागों में काम से आए लोग विकास भवन में तालाबंदी देख वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed