फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The scorching sun is troubling since morning, the temperature reached 42 degrees

Sant Kabir Nagar News: सुबह से ही सता रही चिलचिलाती धूप, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा

Wed, 14 May 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun is troubling since morning, the temperature reached 42 degrees
संतकबीरनगर। सुबह से ही सूर्य की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। 10 बजे तक चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों से निकलने में कतराने लगे। इधर उमस भी बढ़ गई है। ऊपर से बिजली की कटौती भी परेशान कर रही है।
विज्ञापन

मौसम काफी तल्ख हो गया है और पारा लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। सुबह दस बजे ही दोपहर का एहसास हो रहा है। जो लोग घरों से निकल रहे हैं, वह चेहरे पर गमछा बांधकर चल रहे हैं। दिन में सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है तो दुकानदारी पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अभी तापमान और बढ़ने के आसार बने हुए हैं।
इस बीच सुबह आठ बजे से ही लू चलने लगी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दस बजे ही तपिश बढ़ गई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। स्थिति यह रही कि इक्का दुक्का लोग ही सड़क पर दिखे, वह भी चेहरे को ढक कर चलने को मजबूर हुए। शहर में आने वाले छांव की तलाश में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। कुछ लोग ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर गर्मी से बचाव में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed