फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The sadhus reached the police station to seek justice and demanded action.

Sant Kabir Nagar News: न्याय के लिए थाने पहुंचे साधु, कार्रवाई की मांग

Wed, 24 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The sadhus reached the police station to seek justice and demanded action.
धनघटा थाना गेट के बाहर मौजूद संत,  न्याय की गुहार लगाते हुए-संवाद
धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी को एक सप्ताह पूर्व मारने पीटने व मंदिर से बाहर निकालने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। धनघटा थाने पर मंगलवार को पहुंचे साधु संतों ने कहा कि पुजारी के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने व मंदिर से बाहर निकालने वालों पर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरापार के संत भरत दास के साथ अन्य साधु संतों ने कहा कि पुजारी के साथ मारपीट करने पर कार्रवाई न होना चिंता की बात है। कहा कि शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी महात्मा सुबास सिंह के साथ हुई घटना से संत समाज आहत है। उच्च अधिकारियों को पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होना दुर्भाग्य पूर्ण है। पिछले दिनों शनिचरा बाजार में कुछ लोगों द्वारा अकारण मारापीटा गया। पुजारी के तहरीर पर पुलिस कोई कार्रवाई नही किया। पुजारी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों पर कार्रवाई नही की जा रही है। संतो ने कहा कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नही हुई तो संतो का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर स्थानीय प्रशासन की करतूतों के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर होगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed