{"_id":"68f644a429693a4bd50dd007","slug":"the-room-was-fully-furnished-and-the-police-are-investigating-the-cctv-footage-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140116-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमरे पर सभी ऐसो आराम की थी सुविधा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमरे पर सभी ऐसो आराम की थी सुविधा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Mon, 20 Oct 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पकड़े गये युवक बदरे आलम के कमरे पर ऐसो आराम की सभी सुविधाएं थी। वहां पर पार्टियां भी चलती थीं। घटना के बाद पुलिस वहां अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पीड़िता की सहेली से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि छात्रा का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है।
पुलिस गोली से घायल बदरे आलम का इलाज जिला अस्पताल में रविवार को हुआ। वहां से देर शाम को उसे जिला कारागार में भेज दिया गया। वही पुलिस रेलवे स्टेशन के पास बने कमरे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार उसके कमरे पर ऐसो आराम की सभी सुख सुविधाएं हैं। जहां पर अक्सर पार्टियां चलती रहती थीं। वहीं पीड़िता की सहेली व उसके परिजनों से भी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में पीड़िता का उपचार चल रहा है। वहां पर भी पुलिस टीम उसकी निगरानी करने में जुटी हुई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहां पर पुलिस लगी हुई है। इसके अलावा पीड़िता की सहेली व आरोपी के कमरे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच कर साक्ष्य एकत्रित करने का काम हो रहा है।