फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The robbery incident of taking the girl hostage turned out to be fake

Sant Kabir Nagar News: युवती को बंधक बनाकर लूट की वारदात निकली फर्जी

Sun, 14 Sep 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The robbery incident of taking the girl hostage turned out to be fake
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के निमांवा अमांवा गांव में दिन दिहाड़े घर में युवती को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने मामले की जांच कराया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहम्मद सलमान निवासी निमावा अमावा ने पुलिस को सूचना दिया कि उनके बहन को बंधक बनाकर घर में अज्ञात चोरों ने चोरी किया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण व शिकायतकर्ता व उनके परिवारीजन से पूछताछ करने पर घटना संदिग्ध पाया। जिस पर शिकायतकर्ता व अन्य परिवारजन से कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहम्मद असलम ने बताया कि उनके बहन जिसका पूर्व में मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने पर कई बार झाड़ फूंक व इलाज कराया गया है। 13 सितंबर को सुबह से ही वह उदास थी। अपने मकान में झाड़ू लगाने गई थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद कर घर में रखे सामान को तोड़ फोड़ व तितर बितर कर दी। जो भी सामान चोरी होना प्रतीत हुआ था वह उनके घर में ही मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed