फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The roads of the district will be dazzling, vehicles will be running at full speed

Sant Kabir Nagar News: जिले की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The roads of the district will be dazzling, vehicles will be running at full speed
जिले की 25 जर्जर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अब ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सड़कों पर हिचकोले खाते हुए सफर नहीं करना पड़ेगा। जनता यहां की सड़कों पर जल्द ही फर्राटा भरती नजर आएंगे। इसके लिए जनपद में 25 जर्जर सड़कों की मरम्मत होगी। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही बजट भी अवमुक्त हो जाएगा। बजट मिलते ही यहां की जर्जर सड़कें न सिर्फ धड़ाधड़ बनेंगी, बल्कि लोगों को आवागमन में सुविधा भी मिलेगी।
जनता को आवागमन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिले में सड़कों को जाल बिछाया गया है। जनपद में जिला, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों के मुख्य मार्गों से गांवों की कनेक्टिविटी कर दी गई। इससे ग्रामीणों का सफर काफी हद तक आसान हो गया है। जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को जर्जर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने समूचे जनपद की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा था।
विज्ञापन


जिले में 25 जर्जर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर
शासन स्तर पर जर्जर सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी देने का काम देर रात तक चलता रहा। एक दिन में 6686 सड़कों के निर्माण की स्वीकृत दी गई, इनमें संतकबीर जनपद की करीब 25 जर्जर सड़कें शामिल हैं। जिनके प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। बस जल्द ही स्वीकृत सड़कों की मरम्मत के लिए बजट भी आवंटित हो जाएगा। बजट मिलते ही कार्यदायी संस्था द्वारा पंद्रह दिन में टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तहसीलों में इतनी सड़कें
धनघटा तहसील की नौ सड़कें, खलीलाबाद तहसील में दस सड़कें, मेंहदावल तहसील क्षेत्र की छह सड़कें शामिल हैं।
00000000000000
जनपद की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन में 25 जर्जर सड़कों की विशेष मरम्मत के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। एक-दो दिन में बजट भी अवमुक्त हो जाएगा। बजट आते ही अभियान चलाकर खस्ताहाल सड़कों की सूरत बदला जाएगा।
राकेश कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed