{"_id":"6665f45f5355f75bb9069977","slug":"the-road-is-in-bad-condition-it-is-difficult-to-walk-due-to-potholes-the-responsible-person-is-unaware-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115823-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क बदहाल, गड्ढों से चलना दूभर, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क बदहाल, गड्ढों से चलना दूभर, जिम्मेदार बेखबर
Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर दुधारा चौराहे पर जोड़ने वाला दुधारा-जातेडिहा दुबौलिया- भरवलिया बूधन मार्ग बदहाल है। जिम्मेदारों की उपेक्षा से कई गांवों के लोग सड़क बदहाली का दंश झेल रहे हैं।
सेमरियावां ब्लाॅक क्षेत्र के भरवलिया बूधन, भरवलिया चक, जातेडिहा, दुबौलिया गांवों को बीएमसीटी मार्ग से जोड़ने वाला दुधारा से जातेडिहा दुबौलिया होते हुए भरवलिया बूधन ( चार किमी) सम्पर्क मार्ग का निर्माण वर्षों पहले लाखों की लागत से कराया गया था। देखरेख तथा मरम्मत के अभाव में यह सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर बिखरी गिट्टियां राहगीरों सहित क्षेत्रवासियों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। गिट्टियां उखड़ने से गड्ढे हादसों का कारण बने रहे हैं।
क्षेत्र के नसीमुद्दीन उर्फ गुड्डू, राकेश कुमार, कारी महबूब आलम नदवी, सईद अहमद, नजीर अहमद, राजेश, जगन्नाथ, वसीम, मसूद अहमद, हाफिज अब्दुल हमीद, हाफिज महमूदुल हसन, कपिलदेव यादव, मुहम्मद आमिर, जितेन्द्र कुमार, मुजीबुर्रहमान, हाफिज शमीम अहमद, हाफिज सगीर अहमद, बृजेश, गाबर, निलेश, शमशेर अहमद, हाफिज अब्दुल हमीद आदि लोगों ने समाधान की मांग की है।