{"_id":"68978caf9efc6b22fb08537b","slug":"the-road-from-dudhara-crossroads-to-gangaicha-turn-is-in-bad-condition-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136757-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुधारा चौराहे से गंगैचा मोड़ तक सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुधारा चौराहे से गंगैचा मोड़ तक सड़क बदहाल
Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बदहाल दुधारा-गंगैचा मार्ग
लोहरौली। बीएमसीटी बस्ती मेहदावल मार्ग पर स्थित दुधारा चौराहे से दुधारा गांव होते हुए गंगैचा मोड़ तक जाने वाली सड़क विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण बदहाली की शिकार है। इस मार्ग को बनवाने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को लोगों ने प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन अभी तक निर्माण की दिशा में कोई कदम न उठाए जाने से लोग काफी परेशान हैं।
बीएमसीटी मार्ग पर दुधारा चौराहे से दुधारा गांव होते हुए गंगैचा मोड़ तक एक सड़क जाती है। यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसी रास्ते लोग जिला मुख्यालय और थाना मुख्यालय को जोड़ने वाले बीएमसीटी मार्ग पर आते हैं। यही रास्ता इन गांवों के लोगों का मुख्य मार्ग है।
इस क्षेत्र के ग्रामीण मुहम्मद परवेज़ अख्तर, मुहम्मद तव्वाब, मौलाना उबैदुर्रहमान, अनीस अहमद अंसारी, मौलाना सगीर अहमद, अतहर हुसैन, हाफिज मुहम्मद इमरान, हाफिज जकरिया, गिरीश जयसवाल, कन्हैया लाल, पप्पू कुमार, हीरालाल आदि का कहना है कि अगर सड़क का शीघ्र निर्माण नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।