{"_id":"67be0a3e15d24b7387086a74","slug":"the-report-came-from-the-medical-college-and-the-injection-was-found-infected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129132-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट जांच में इंजेक्शन मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट जांच में इंजेक्शन मिला संक्रमित
Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के अग्रवाल नेत्रालय में 11 लोगों के आंख का ऑपरेशन करने के बाद आंख की रोशनी गायब होने के मामले में मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है।
जांच रिपोर्ट में ऑपरेशन के दौरान मरीजों को लगने वाले इंजेक्शन में संक्रमण मिला है। अब जांच टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि यह दवा कितने लोगों के आखों में लगाई गई है। अग्रवाल नेत्रालय में चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन के बाद एक दिन में 11 लोगों के आंख की रोशनी जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
जिस पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल में दवा, ओटी, ऑपरेशन करने वाले सामान, पानी के अलावा अन्य सैंपल लेकर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भेजी थी। मंगलवार को सैंपल की रिपोर्ट सीएमओ को प्राप्त हो गई। विभागीय कर्मियों की माने तो हाईप्रोसाल इंजेक्शन इनफेक्टेड हैं।
विज्ञापन
इस इंजेक्शन का प्रयोग तब किया जाता है जब मरीजों के आंख का ऑपेरशन करना होता है।
इसके अलावा अन्य सैंपल मानक पर सही मिले। इस इंजेक्शन की सप्लाई गोरखपुर की एक फर्म के द्वारा की गई थी। अब जांच टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि इस अस्पताल में कितने और मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया गया है। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।