{"_id":"62d8588bba7aeb30371e211b","slug":"the-relatives-were-sleeping-in-the-recovered-the-thieves-cleaned-their-hands-khalilabad-news-gkp4443863136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद में सो रहे थे परिजन, चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामद में सो रहे थे परिजन, चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ के सहारे घर में घुसे थे चोर
बखिरा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के समदा गांव में मंगलवार रात एक शख्स के घर में घुसकर चोरों ने हाथ साफ किया। जेवरात और नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
समदा निवासी मोहम्मद आजम ने बताया कि मंगलवार रात भोजन कर वह छत पर सोने चले गए। जबकि घर के अन्य सदस्य बरामदे में सोए थे। रात में ही घर के पीछे से अमरूद के पेड़ के सहारे कुछ लोग सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुस गए। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा चालीस हजार नकद और पत्नी के जेवरात उठा ले गए। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।