{"_id":"589227114f1c1b5a42e80589","slug":"the-real-police-searching-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘असली’ आरोपी को ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘असली’ आरोपी को ढूंढ रही पुलिस
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के कक्ष में जबरन घुसकर दुर्व्यवहार करने और नायब तहसीलदार के साथ धक्का मुक्की करने वाले असली आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है। जिस पर शख्स पर दुर्व्यवहार का नामजद केस दर्ज कराया गया था, उसे जब पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश किया तो उन्होंने कहा कि यह असली आरोपी नहीं है।
नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता ने रविवार को भाजपा नेता अशोक कुमार उर्फ साधू यादव के विरुद्ध धनघटा थाने में केस दर्ज कराया था कि वह एसडीएम कक्ष में जबरन घुस कर उनके और एसडीएम के साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में जब पुलिस ने अशोक कुमार उर्फ साधू यादव को पेश किया तो उन्हें पहचानने से एसडीएम और नायब तहसीलदार ने इंकार कर दिया। एसडीएम कीर्तिका ज्योत्सना ने एसओ धनघटा को निर्देश दिया कि बवाल करने वाला दूसरा शख्स था। साधू यादव को घर जाने दिया जाए।
उसी समय से धनघटा पुलिस उस शख्स की तलाश में जुटी हुई है जिसने इस तरह का दुस्साहस किया था, लेकिन घटना के चार दिन बाद तक भी पुलिस आरोपी की तलाश नही कर पाई। जिससे तरह- तरह की चर्चा होने लगी है। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है तो आम आदमी को मारने पीटने वाले कैसे पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि उनके साथ जो दुर्व्यवहार किया था,उसका चेहरा देख कर वह पहचान जाएंगी। अशोक उर्फ साधू यादव उनके समक्ष आए थे, लेकिन वह दुर्व्यवहार करने वाले नहीं थे। भाजपा के जो अन्य लोग असली आरोपी के साथ अनुमति के लिए आए थे,वह असली आरोपी को बताने से कतरा रहे हैं। वैसे एसओ को निर्देश दिया गया है कि असली आरोपी को ढूंढ निकाले। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही असली आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।