फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Ramlila begins with the aarti of the tableau depicting Lord Rama and Mother Sita. Mother Sita.

Sant Kabir Nagar News: प्रभु श्रीराम और माता सीता की झांकी की आरती के साथ रामलीला शुरू

Sat, 06 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Ramlila begins with the aarti of the tableau depicting Lord Rama and Mother Sita. Mother Sita.
बरदहिया में रामलीला का उदघाटन करते हुए विधायक व अन्य । संवाद
संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार में आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चौहान और हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता भास्कर मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने प्रभु श्रीराम और माता सीता की सुंदर झांकी का दर्शन किया और आरती उतारी।
विज्ञापन

मंच को संबोधित करते हुए विधायक गणेश चौहान ने आयोजन समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस परंपरा की नींव रखने वाले स्वर्गीय मोहन भगत को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा। उन्होंने मिथिला से आए कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श और विचार लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। प्रवक्ता भास्कर मणि त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा का माध्यम है। जब युवा और बच्चे भगवान राम के चरित्र और आदर्शों को मंच पर जीवंत देखते हैं तो उनमें रामराज्य की संकल्पना साकार करने का भाव जागृत होता है।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि बरदहिया बाजार में पहली बार रामलीला का आयोजन स्वर्गीय मोहन भगत ने शुरू किया था। उनके निधन के बाद कुछ समय तक कार्यक्रम नहीं हो सका, लेकिन प्रवक्ता भास्कर मणि के सहयोग और प्रोत्साहन से इस परंपरा को फिर से आगे बढ़ाया गया है। मिथिला से आए कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं, जो माता सीता की जन्मभूमि है। यह आयोजन 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीला का दर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिग्विजय नारायण शुक्ल, अमर रॉय, मुरलीधर जायसवाल, सतविंदर पाल, विद्यासागर जायसवाल, विपिन जायसवाल सहित रामलीला समिति के दीपक यादव, राहुल वर्मा , आशुतोष जायसवाल, राजन जयसवाल, योगेंद्र गुप्ता , हरिओम गुप्ता , कुंदन श्रीवास्तव, साईं कुमार एवं अन्य सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed