फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The proposal for widening the Vidhiyani-Titouwa road is pending, the wait for relief from traffic jams has increased.

Sant Kabir Nagar News: विधियानी-तितौवा मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लटका, जाम से निजात का इंतजार बढ़ा

Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The proposal for widening the Vidhiyani-Titouwa road is pending, the wait for relief from traffic jams has increased.
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत कलक्ट्रेट से नेदुला बाईपास होकर बैंक चौराहे तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही विधियानी मोड़ से तितौवा को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण की भी योजना है। इसके लिए करीब एक साल पहले करीब चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। साथ ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की आस भी टूट रही हैं। इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाए तो आवागमन की समस्या दूर होने के साथ ही शहर में जाम से भी काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

विधियानी से तितौवा मार्ग आवागमन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर कई कोचिंग सेंटर, विद्यालय और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पड़ता है। वर्तमान में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, लेकिन सड़क जर्जर होने के कारण लोगाें को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं शहर में नो इंट्री के दौरान बड़े वाहन भी इसी मार्ग से धनघटा और मेंहदावल की तरफ आते जाते हैं। बस्ती की तरफ से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें धनघटा की तरफ जाना होता है वह भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। जर्जर हो चुके इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए क्षेत्र के लोगों ने कई बार धरना- प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप पर पालिका प्रशासन ने करीब चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

000000000000000000
सड़क के चौड़ीकरण से मिलेगी जाम से राहत
विधियानी से तितौवा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य हो जाए तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। प्रशासन की इस मार्ग को बाईपास के रूप में उपयोग में लाने की मंशा है। इस क्षेत्र के निवासी अश्वनी कुमार, गणेश यादव, गोलू वर्मा आदि ने बताया कि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इससे सड़क के चौड़ीकरण से मेंहदावल, धनघटा व बस्ती की तरफ बगैर शहर में प्रवेश किए आना- जाना आसान हो जाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधियानी-तितौवा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि इसकी स्वीकृति मिल जाए। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे सड़क के बनने से राहगीरों को राहत मिलेगी। साथ ही शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed