फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The proposal for the Baghauli-Manjharia ring road is on hold, and the wait for relief from traffic jams is extended.

Sant Kabir Nagar News: बघौली-मंझरिया रिंग रोड का प्रस्ताव लटका, जाम से राहत का इंतजार बढ़ा ,

Sat, 21 Feb 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The proposal for the Baghauli-Manjharia ring road is on hold, and the wait for relief from traffic jams is extended.
बघाैली मंझरिया सड़क, जिसको बनाया जाना है रिंग रोड-संवाद
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की प्रशासन की पहल परवान नहीं चढ़ पा रही है। वजह यह है कि बघौली से मंझरिया होकर प्रस्तावित रिंग रोड का प्रस्ताव अब भी शासन में अटका है। यह रिंग रोड बन जाए तो शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही सफर भी आसान हो जाएगा। हालांकि बालूशासन से जोरवा, एकमा होकर चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि भुवरियां से पायलपार तक रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सेफ सिटी के तहत शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की थी। इसमें बघौली से धौरहरा होकर मंझरिया तक और मंझरिया से चकदही तक रिंग रोड बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव करीब एक साल पहले शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि बालूशासन पुल से जोरवा, एकमा, दुधरा होते हुए चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बघौली से धौरहरा होकर मंझरिया और चकदही तक रिंग रोड बन जाए तो गोरखपुर की तरफ से मेंहदावल की ओर आने-जाने वाले वाहन इससे होकर गुजर जाएंगे। साथ ही बड़े वाहन शहर में प्रवेश किए बगैर निकल जाएंबे। इससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
भुवरियां-पायलपार रिंग रोड पर वाहनों की हो रही आवाजाही
शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की योजना के तहत भुवरियां से पायलपार तक रिंग रोड बन गई है। इसके निर्माण में करीब 29 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बस्ती की तरफ से धनघटा जाने वाले बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर आ जा रहे हैं। इससे थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही बालूशासन से जोरवा होकर चकदही तक बनने वाले रिंग रोड को मंजूरी भी मिल चुकी है। जल्द ही यहां कार्य शुरू होने वाला है। यदि बघौली से मंझरिया होकर चकदही तक रिंग रोड बन जाए तो शहर के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा और समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी और लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
0000000000000000000
रिंग रोड से गांवों की बदलेगी तस्वीर

बघौली से मंझरिया होकर चकदही तक बनने वाले रिंग रोड बनने से इस रोड से जुड़े गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। करीब नौ किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड के चौराहों का विकास होगा। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी तो लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके साथ ही मंझरिया-कटका मार्ग के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव है। इससे गोरखपुर की तरफ से धनघटा की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर आएंगे और जाएंगे। इस क्षेत्र के निवासी जय सिंह, विजय कुमार आदि ने बताया कि रिंग रोड बन जाए तो काफी सहूलियत मिल सकती है।

00000000000000000000
बघौली से मंझरिया होकर चकदही तक रिंग रोड के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रयास किए जा रहे हैं, इसकी मंजूरी मिल जाए। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा, इससे लोगों को राहत मिलेगी।

-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed