फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The project is not complete, construction work started collapsing

Sant Kabir Nagar News: परियोजना पूरी नहीं, ध्वस्त होने लगा निर्माण कार्य

Tue, 08 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The project is not complete, construction work started collapsing
मुडली में पेयजल परियोजना की  क्षतिग्रस्त चहादीवारी।
मेंहदावल। ग्रामीण स्तर पर लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना जमीन पर उतरने से पहले ही दम तोड़ रही है। जगह-जगह आधे अधूरे कार्य ही दिखाई देते हैं। जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मेंहदावल विकास खंड के मुड़ली ग्राम पंचायत में पानी की टंकी के निर्माण को एक वर्ष पूर्व मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था जल निगम के द्वारा मौके पर बोरिंग का कार्य कराया गया। इसके साथ ही चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। पाइपलाइन बिछाई गई। अभी तक पानी की टंकी नहीं बन पाई है। वर्ष भीतर ही बनाई गई चहारदीवारी दरकने लगी है। परियोजना के विवरण का बोर्ड जमीन पर धड़ाम है। पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने सौर ऊर्जा पैनल लगा दिया है, लेकिन उसका भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के मुकेश का कहना है कि खराब गुणवत्ता का कार्य कराया गया। जिसके कारण एक वर्ष के भीतर चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही विवरण बोर्ड तक जमीन पर गिर पड़ा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed