फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The private part of the young man who went to meet his girlfriend was cut off

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से मिलने गए युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

Tue, 01 Jul 2025 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The private part of the young man who went to meet his girlfriend was cut off
संवाद न्यूज एजेंसी बड़गो (संतकबीरनगर)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में रात में प्रेमिका से मिलने गए युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। लहूलुहान हालात में भागकर युवक घर पहुंचा। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए जहां करीब तीन घंटे के इलाज के बाद रक्तस्राव बंद हुआ। चर्चा है कि प्रेमिका ने ही युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव का 22 वर्षीय युवक सोमवार की रात गांव की ही प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। भोर में लहूलुहान हालत में वह भागकर घर पहुंचा। घर पर रक्तस्राव ज्यादा होने से स्थिति बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सर्जन डॉ. सेराज अहमद ने युवक का इलाज किया। करीब तीन घंटे बाद रक्तस्राव बंद हुआ। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed