फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The person who ran away with gold from the bullion shop is away from the police

Sant Kabir Nagar News: सराफा की दुकान से सोना लेकर भागने वाला पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 04 May 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The person who ran away with gold from the bullion shop is away from the police
- दुकानदार को झांसे में लेकर फरार हो गया था 26.480 ग्राम सोना
विज्ञापन

-दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के बखिरा कस्बा में 16 अप्रैल को लगभग दो लाख रुपये कीमत का सोना लेकर भागने वाले आरोपी तक पुलिस का हत्थे नहीं चढ़ा है। दुकानदार को झांसे में लेकर आरोपी 26.480 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। घटना के एक पखवारा बीतने के बाद भी पुलिस का हाथ अभी तक खाली है।
नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर दो निवासी अमरनाथ वर्मा की कस्बे में सोने की दुकान है। दुकानदार के अनुसार 16 अप्रैल को वह रोज की भांति अपने पिता के साथ सर्राफा की दुकान खोलकर बैठे हुए थे। दोपहर 12:30 बजे के आसपास एक ग्राहक उनकी दुकान पर आकर चांदी का ताबीज लिया। उसका रुपया देने के बाद फिर से बच्चों का लाॅकेट दिखाने के लिए कहा। लाकेट का पैकेट जिसका वजन लगभग 26.480 ग्राम उसको दुकानदार ने देखने के लिए दिया। ग्राहक ने उसे देखने के बाद और वजन का दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन

दुकान पर लाॅकेट न होने के वजह से दुकानदार दूसरे दुकान पर लाॅकेट लाने के लिए चला गया। उसी दौरान उसके पिता ने उसे फोन करके बताया कि ग्राहक चला गया है। जिसके बाद वह वापस लौटकर आ गए। दुकान पर आने के बाद देखा तो सोनेे के लाॅकेट का पैकेट गायब था। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद केस दर्जकर सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान शुरु की। इसके बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी की गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम घटना के अनावरण के लिए काम कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed