फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The person who posted an offensive post against the Chief Minister apologized

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने वाले ने मांगी माफी

Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The person who posted an offensive post against the Chief Minister apologized
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपनी फेसबुक आईडी से की थी। जिसको देखते ही विश्व हिंदू महासंघ से कार्यकर्ताओं ने पुलिस को उस पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत की। हालांकि उस युवक ने माफी मांग ली।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष धर्म विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में लिखा है कि स्थानीय थाने का ही एक युवक मुंबई में रहता है। उसने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री की एक फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट किया। जिसकी सूचना अगली ही सुबह में उनको लगी। जानकारी होने पर कार्यकर्ता सकते में आ गए।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता चौकी पर दिन के 12 बजे से ही डट गए और उन्होंने इस अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय थाने के पुलिस चौकी पौली पर लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक के स्वजन को चौकी पर ले आई। जैसे स्वजनों को इस घटना की जानकारी हुई उन लोगों ने युवक पर दबाव बनाया और उसने अपनी ही फेसबुक आईडी से वीडियो के जरिए करीब 3 बजे एक माफीनामा डाल दिया। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed