{"_id":"644eb3529e90e7d5cd08d1fb","slug":"the-people-to-imbibe-the-thoughts-of-the-prime-minister-khalilabad-news-c-7-1-147059-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों से आत्मसात करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों से आत्मसात करने की अपील
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रेरणादायी और मार्गदर्शन करने वाला बताया।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने खलीलाबाद बाद स्थित नगर पालिका परिषद के वार्ड-आठ पटखौली में सोहनलाल जायसवाल के घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात कार्यक्रम प्रेरणादायी व मार्गदर्शन करने वाला है। यह मन की बात का 100 वां संस्करण था। इस दौरान विशाल श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद पांडेय, दुर्गा प्रसाद, राहुल दूबे, समरेंद्र सिंह, अवधेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी सशक्तीकरण सहित तमाम मुद्दों पर बात की, जो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार हैंसर ब्लॉक के हकीमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वें मन की बात को सुनने के लिए जगह-जगह भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान एकत्रित हुए। हकीमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी आदि शामिल हुए। कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहकर पीएम की मन की बात को सुना।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए क्षेत्रीय किसान पहले से ही लालायित थे। किसानों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी और क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान ने मौजूद रहकर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना और उसे आत्मसात करने की लोगों से अपील किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास के मार्ग पर बढ़ता जा रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। कृषि प्रधान देश के किसानों के उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रेम नारायण सिंह, विजय चौधरी, दुर्गेश राय, रविंद्र सिंह, हरिशंकर आदि लोग मौजूद रहे।