{"_id":"67c49886953369984b08bef5","slug":"the-pace-of-the-project-is-slowthe-drinking-water-crisis-will-again-haunt-the-ward-residents-in-summer-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129354-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परियोजना की रफ्तार धीमी...गर्मी में वार्ड वासियों को फिर सताएगा पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परियोजना की रफ्तार धीमी...गर्मी में वार्ड वासियों को फिर सताएगा पेयजल का संकट
Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बंजरिया मोहल्ले में वाटर सप्लाई के लिए डाली जा रही पाइप।
संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जबकि हर घर पानी पहुंचाने के लिए 100 करोड़ की परियोजना स्वीकृति है, लेकिन इसके कार्य की रफ्तार काफी धीमी है।
इससे गर्मी का पानी का संकट हो सकता है। इसको लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख है। यह आबादी 25 वार्डों में बंटी है। अभी तक पेयजल आपूर्ति की जो व्यवस्था है, उसके तहत 13 वार्डों में ही जैसे-तैसे पानी की आपूर्ति की जा रही है।
इसमें भी पाइप लाइनें काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण लोगों के घरों में अक्सर प्रदूषित पानी की सप्लाई होती है। 12 वार्ड पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से अब भी वंचित हैं। इसको ध्यान में रखकर नगर पालिका परिषद और जल निगम शहरी ने 100 करोड़ की परियोजना तैयार की है, जिसे शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत जर्जर हो चुकी पुरानी पाइप लाइन को बदला जाना है।
विज्ञापन
साथ ही विस्तारित क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई जानी है। इस परियोजना पर कार्य शुरू हुए आठ माह से अधिक का समय बीत चुका हैं, लेकिन अभी 50 फीसदी भी कार्य पूरा नहीं हो सका है।