फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The outline finalized for Gandhi Jayanti

Sant Kabir Nagar News: गांधी जयंती को लेकर तय की गई रूपरेखा

Fri, 25 Sep 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The outline finalized for Gandhi Jayanti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी जयंती समारोह दो अक्तूबर को मनाए जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारण के लिए बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एडीएम ने बताया कि सुबह सात बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना एवं प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभातफेरी का रूट हीरालाल इंटर कॉलेज से चंद्रशेखर आजाद तिराहा तक एवं पुनः हीरालाल इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह आठ बजे फहराया जाएगा। साथ ही आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से संबंधित संकल्प लिया जाएगा। एडीएम ने नगर निकायों एवं वार्डाें में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया।
उन्होंने गांधी जयंती पर जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानों का चयन करते हुए श्रमदान करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। अनुरोध किया गया है कि गंदगी न फैलने दें और नगर की स्चच्छता बनाए रखें।

उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत किसी पार्क, कार्यालय परिसर का चयन करते हुए पौधरोपण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम मेंहदावल क्षिप्रा पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, नूरूज्जमा अंसारी, शिवकुमार गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, अवधेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, प्रमोद कुमार, बीनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed