फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The organization, upset with the transfer, appealed to the Directorate.

Sant Kabir Nagar News: स्थानांतरण से नाराज संगठन ने निदेशालय में लगाई गुहार

Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The organization, upset with the transfer, appealed to the Directorate.
महुली। जिले के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की गैर ब्लॉक में हुई तैनाती से उनमें आक्रोश व्याप्त है। नाथनगर ब्लॉक के सफाई कर्मियों को हटाने के चलते कई गांवों में सफाई का संकट उत्पन्न हो गया है। मामले को नियमावली के खिलाफ बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने निदेशालय का रुख किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जिले के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पर्यवेक्षण के दौरान विद्यालयों में गंदगी का अंबार देखने को मिला था। जिस पर जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्र में शामिल हुई ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों को जिले के सभी 105 कंपोजिट विद्यालयों में तैनाती करने के निर्देश दे दिए गए। आदेश जारी होने पर सफाई कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए संगठन इसकी शिकायत लेकर निदेशालय पहुंच गया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनकी तैनाती ग्राम पंचायतों के सफाई की गई है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कंपोजिट विद्यालयों पर तैनात करके उनके पे रोल पर संबंधित प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होना नियमावली के खिलाफ है। जिले के 105 विद्यालयों में तैनात हुए सफाई कर्मियों में अकेले नाथनगर ब्लॉक के कुल 21 सफाई कर्मी शामिल हैं। शुक्रवार की सुबह ही संगठन के पदाधिकारियों की टीम मामले की शिकायत को लेकर निदेशालय रवाना हो गई। इस संबंध में नाथनगर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय राज यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारी पंचायती राज विभाग का कर्मचारी है। उससे बेसिक शिक्षा विभाग का कार्य कराया जाना और संबंधित प्रिंसिपल के पे रोल से वेतन दिया जाना नियमावली के विरुद्ध है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed