Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The opium crop is flourishing from the seeds of the Terai

Sant Kabir Nagar News: तराई के बीज से लहलहा रही अफीम की फसल

Thu, 26 Feb 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The opium crop is flourishing from the seeds of the Terai
संतकबीरनगर। जिले में लगातार अफीम की खेती करने का खुलासा हो रहा है। पुलिस जांच से जुड़े लोगों के अनुसार अफीम की फसल के लिए बीज तराई के जिले महराजगंज क्षेत्र से आता है, जिससे पैदा हुई फसल के बीज का प्रयोग पार्टियों के स्वादिष्ट भोजन बनाने में किया जाता है। अफीम की खेती करने वाले लोग खुद उसका प्रयोग करते थे। साथ ही अपने रिश्तेदारों की आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन

जनपद में इस सप्ताह अफीम की खेती के कई मामले सामने आए हैं। पहले दुधारा, फिर धर्मसिंहवा और अब बखिरा थाना क्षेत्र में अफीम की फसल पैदा करने का मामला आया। पुलिस ने दबिश देकर तीनों थाना क्षेत्र में लगभग सवा करोड़ रुपये कीमत से अधिक की अफीम की फसल फल-फूल एवं पौधा व पत्तियां बरामद की।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार अफीम की फसल उगाने के लिए प्रशासन से अनुमति की आवश्यकता होती है। जिसे गिरफ्तार आरोपियों ने नहीं ली थी। पुलिस पूछताछ में पाया गया कि अफीम उगाने वाले एक आरोपी की रिश्तेदारी महराजगंज के तराई क्षेत्र में है। जहां से वह अफीम के कुछ बीज लाया और उसे लगाया था। अफीम के बीज को पार्टियों में बनने वाले मीट को स्वादिष्ट करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य संबंधित समस्या तेज दर्द कम करने, खांसी व दस्त रोकने के लिए दवाओं के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। फसल उगाने वाले आरोपी इसका उपयोग खुद व अपने खास रिश्तेदारों को ही देते हैं। इधर पुलिस को भनक लग गई और धीरे-धीरे अफीम की खेती करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी अन्य स्थानों से और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अफीम की खेती करने वालों के सुराग में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed