फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The officers did not reach the village Chaupal, the block gate was locked.

Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अफसर, ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला

Sat, 24 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The officers did not reach the village Chaupal, the block gate was locked.
पौली ब्लॉक गेट पर ताला बंद कर धरना देते भाजपा मंडल अध्यक्ष-संवाद
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली की ग्राम पंचायत गौवापार में शुक्रवार को प्रथम पाली में आयोजित चौपाल में किसी जिम्मेदार अधिकारी के न आने से नाराज लोग ब्लॉक गेट पर ताला बंद करके धरने पर बैठ गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना था कि चौपाल में न तो जनता है और न हीं जन समस्याओं को सुनने वाला कोई अधिकारी। यह बात वहां मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत को नागवार लगी और वह तेज आवाज में बात करने लगे।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की मंशा है कि संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में भी जन समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाया जाए। जिसमें ब्लॉक के सक्षम अधिकारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन ग्राम पंचायतों में लगने वाले चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारी नदारद रहते ही हैं साथ ही साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी गायब रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पौली ब्लॉक मुख्यालय के करीब गौवापार गांव में चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें केवल ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत मौजूद थे। भाजपा नेता अरविंद सिंह का कहना है कि विधायक के कहने पर वहां पहुंचकर जब चौपाल के बाबत जानकारी ली तो पता चला कि कोई अधिकारी यहां नहीं आया है। ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत अकेले बैठे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी से जब पूछा कि पंचायत भवन का काम क्यों पूरा नहीं हो रहा है तो उन्होंने कहा कि जितना बन गया उतना ही काफी है। इस पर लोग पहले से ही आपत्ति करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता का कहना है कि चौपाल में किसी सक्षम अधिकारी के न आने से मजबूरन ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठना पड़ा। उधर ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ दो-तीन लोग आए हुए थे। वह लोग अनाप-शनाप की बातें करते हुए जाकर धरना पर बैठ गए। ग्राम पंचायत अधिकारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच हुई गर्मा गर्मी के कारण करीब एक घंटे तक ब्लॉक का काम काज ठप रहा। जो लोग अंदर थे वह लोग अंदर ही पड़े रहे और जो लोग बाहर थे वह लोग बाहर ही घूमते रहे। एक घंटे बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने स्वयं ब्लॉक गेट को खोल दिया। उसके बाद लोगों का आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed