फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The number of children in council schools is decreasing year by year, 46 thousand children have reduced

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में साल दर साल घट रहे बच्चे, 46 हजार बच्चे हो गए कम

Tue, 16 Jul 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The number of children in council schools is decreasing year by year, 46 thousand children have reduced
संतकबीरनगर। पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या साल दर साल घटती जा रही है। पिछले साल से 28 हजार बच्चे कम हो गए है जो विभाग के लिए परेशान का सबब बन गया है। तीन साल पहले डेढ़ लाख बच्चे थे और अब यह संख्या एक लाख चार हजार पहुंच गई है। 15 जुलाई नामाकंन का अंतिम दिन था। ऐसे में अब लक्ष्य पाना विभाग के लिए चुनाैती बन गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के शहर से लेेकर गांवों तक स्कूल हैं। कुल 1247 विद्यालयों में 4768 शिक्षक कार्यरत है। ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन विद्यालयों में आए, इसके लिए सरकार की ओर से तमाम सहूलियतें दी जाती हैं। फिर भी बच्चों की संख्या बढ़ने की जगह कम होती जा रही है। साल 2021-22 में बेसिक स्कूल में कक्षा एक से आठ तक एक लाख 51 हजार छात्र पंजीकृत थे। जबकि 2022-23 में यह संख्या घटकर एक लाख 32 हजार हो गई। इस वर्ष 2023-24 में यह संख्या एक लाख चार हजार पहुंच गई है। बच्चों के नामांकन के लिए एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया था। 15 जुलाई तक स्कूलों में बच्चों के दाखिले किए जाने थे। लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। कुल एक लाख चार हजार ही पंजीकरण हो पाया।
विज्ञापन

बच्चों को मिलती है यह सहूलियत -
- पठन पाठन की व्यवस्था नि:शुल्क होती है।
- मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
- नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है।
- दो जोड़ी यूनिफाॅर्म, जूते और बैग खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजे जाते है।
शिक्षकों की ओर से नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है, अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। नामांकन पर जोर है इसे जल्द ही बढ़ा दिया जाएगा।
अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed