फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The new software was developed by NIC Bhulekh '

एनआईसी ने तैयार किया भूलेख का नया सॉफ्टवेयर

Fri, 26 Aug 2016 11:11 PM IST
वीरेंद्र यादव/sant kabir nagar 
वीरेंद्र यादव/sant kabir nagar  Updated Fri, 26 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The new software was developed by NIC Bhulekh '
खतौनी प्राप्त करने के लिए अब लोगों को अनावश्यक रूप से भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए एनआईसी एनआईसी ने भूलेख का नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसमें तहत अब तहसील स्तर पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों एवं लिंक ऑफिसर के डिजिटल हस्ताक्षर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। साथ ही मास्टर डाटा की शुद्धता व जंक डाटा का सत्यापन कराकर डाटा कनर्वजन के पश्चात क्लाउड पर अपलोड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 632, मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 522 व धनघटा तहसील क्षेत्र के 579 राजस्व गांवों की खतौनी एनआईसी द्वारा विकसित नए साफ्टवेयर पर लोड की गई है। तहसीलों के कम्प्यूटर केंद्र में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो, सहायक रजिस्ट्रार कानूूनगो के डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित किए गए है। मास्टर डाटा में जनपद, तहसील, परगना, ग्राम के नाम में अशुद्धियों को ठीक कर लिया गया है। तहसील में जितने भी राजस्व ग्राम है, उनकी मैपिंग जनगणना 2011 कोड के साथ कर ली गई है। नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से जो भी जंक डाटा प्राप्त हुआ था, उसका पूर्णरूपेण सत्यापन तहसीलों द्वारा कराया गया है। 
विज्ञापन


तहसील एडमिन, तहसील म्यूटेशन एवं तहसील रिपोर्ट हेतु यूजर किस-किस अधिकारी-कर्मचारी को बनाया गया है, उसे तय कर लिया गया है। सभी के डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिए गए है। तय किए गए   अधिकारी व कम्प्यूटर संचालन करने वाले लेखपाल की अनुपस्थिति में आन लाइन भूलेख कार्य में बाधा उत्पन्न न हो, इसलिए लिंक आफीसर नामित कर दिए गए है। सभी नामित लिंक आफीसर के जिला स्तरीय एनआईसी कार्यालय के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर बनवा लिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहम्मद उमर फारूख ने बताया कि सभी तैयारी पूरी की ली गई है। जबकि जिलाधिकारी डॉक्टर  सरोज कुमार ने बताया कि अब खतौनी के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी, बल्कि आनलाइन खतौनी उन्हें कहीं से भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed