फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The morning remained cloudy, but the sun came out in the afternoon; the biting cold persisted.

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाए रहे बादल, दोपहर बाद निकली निकली धूप, गलन बरकरार

Thu, 01 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The morning remained cloudy, but the sun came out in the afternoon; the biting cold persisted.
हल्की धूप निकलने पर सड़क पर दिखी चहल पहल-संवाद
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह बादल छाए रहने से ठंड और गलन का असर बना रहा। दोपहर बाद धूप निकली तो ठंड से थोड़ी राहत मिली। बाजारों व कस्बों में चहल-पहल देखने को मिली। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करने में व्यस्त रहे। शाम होने पर फिर ठंड और गलन के चलते लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से बादल छाए रहने से ठंड से लोग परेशान रहे। बुधवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए हे। जिससे लोग देर से जगे। स्कूल कॉलेजों में छुट्टी होने से बच्चे घरों में रहे। न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ठंड बढ़ने से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इसका असर कस्बों और बाजारों में देखने को मिला। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। इससे व्यापारी खुश दिखे।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से बदली छाए रहने से ग्राहक कम आ रहे थे, लेकिन बुधवार को धूप निकलने से ग्राहक बढ़े है। इससे राहत मिली है। सीएचसी व पीएचसी पर मरीज भी कम संख्या में आए। जो लोग आए, उन्हें इलाज के साथ ही ठंड से बचने की सलाह दी गई। धूप खिलने के बाद बच्चे खेलने कूदने में व्यस्त रहे। शाम होने के बाद ठंड और गलन का असर दिखा और लोग अलाव के सहारे हो गए। इधर पालिका प्रशासन का दावा है कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में बदलाव हुआ है। अब धूप निकलेगी, लेकिन ठंड और गलन बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि जरूरी न हो तो सुबह के समय बाहर जाने से बचें। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

हल्की धूप निकलने पर सड़क पर दिखी चहल पहल-संवाद

हल्की धूप निकलने पर सड़क पर दिखी चहल पहल-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed